भारत गैस कनेक्शन की कीमत, ताजा रेट अभी जाने…

भारत गैस के उपभोक्ताओं को 14.2 किलो के नए गैस कनेक्शन के लिए जमा शुल्क का भुगतान करना होता है। ज्यदातर  घरों में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। यदि आप भी भारत गैस न्यू कनेक्शन प्राइस जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक देखे

भारत के सभी राज्यों में भारत गैस कनेक्शन का रेट 14.2 kg के कीमते अलग अलग होती है। भारत गैस सिलेंडर प्राइस इस समय  Rs. 803 रुपए प्रति सिलेंडर है।

भारत गैस कनेक्शन का रेट क्या है

आप भारत गैस की Official Website पर जाकर भी कीमत की जाँच कर सकते हैं। नीचे आपको प्रमुख राज्यों में एलपीजी के नए कनेक्शन का रेट क्या है यह देखने को मिलेगा।

भारत गैस के लिए सुरक्षा जमा शुल्क

घरेलू भारत गैस सिलेंडर या उपकरण खरीदते समय आपको निम्नलिखित सुरक्षा राशि जमा करनी होती है :-

उपकरण सुरक्षा जमा राशि
47.5 किलो का सिलेंडर 4,300 रुपये
47.5 किलो सिलेंडर लॉट वाल्व 5,800 रुपये
35 किलो का सिलेंडर 3,400 रुपये
19 किलो का सिलेंडर 1,700 रुपये
लॉट वाल्व के साथ 19 किलो का सिलेंडर 3,200 रुपये
14.2 किलो सिलेंडर (पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर पूरे देश में) 1,450 रुपये
14.2 किलोग्राम सिलेंडर (सात उत्तर पूर्वी राज्यों में) 1,150 रुपये
5 किलो सिलेंडर (उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर पूरे देश में) 350 रुपये
Pressure regulator (उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर पूरे देश में) 150 रुपये
Pressure regulator (सात उत्तर पूर्वी राज्यों में) 100 रुपए
लॉट वाल्व 1,500 रुपये

भारत गैस कनेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज

नए भारत गैस कनेक्शन हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज की आवश्यकता होगी –

  • मतदाता पहचान पत्र (Voter Card)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • पैन कार्ड की फोटो कॉपी (Pancard)
  • पते के प्रमाण के रूप में आपको नीचे दिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
  • पिछले कुछ महीनों के बिजली बिल या पानी बिल या टेलीफोन बिल
  • फ्लैट आवंटन या किराए की रसीद
  • नियुक्त का प्रमाण पत्र

ऑफलाइन भारत गैस कनेक्शन कैसे प्राप्त करें?

यदि आप भारत गैस के नए कनेक्शन को लेके ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं तो आप ऑफलाइन भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जरुरी दस्तावेज साथ लेकर जाना है।

आपको एजेंसी द्वारा नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म दिया जाएगा और आपको इस फॉर्म में पूछे गयी जानकारी भरनी है और दस्तावेजों अटैच करने हैं और इसे एजेंसी में जमा करा दें। फॉर्म जमा एक कन्फ़र्मेशन का कॉल आएगा जिसके बाद आपको एक हफ्ते के अंदर नए कनेक्शन हेतु आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यदि, आप भारत में किसी भी राज्य से है और आपके वहा भारत गैस की सुविधा उपलब्ध है तो आप भारत गैस में नए गैस कनेक्शन हेतु आवेदन कर सकते है यदि आपको भारत गैस के ऊपर पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी है तो हमारे भारत गैस नया कनेक्शन जो की हमने ऊपर उसका लिंक दिया है जहा से आप विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है उसमे हमने अपने नजदीकी गैस एजेंसी को उदाहरण मान कर सभी जानकारी उपलब्ध करायी है

पूछे जाने वाले प्रशन:

इस समय भारत गैस के 14.2 kg सिलेंडर का रेट क्या है ?

भारत गैस की कीमत इस समय करीब 900 रुपए प्रति सिलेंडर है।

दिल्ली में इस समय एलपीजी रेट क्या हैं ?

Delhi में 14.2 kg के एलपीजी सिलेंडर का रेट 803.00 रुपए (सब्सिडी और नॉन सब्सिडी) है।

मुंबई में 14.2 kg के एलपीजी सिलेंडर का रेट कितना है ?

Mumbai में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का रेट 802.50 रुपए है।

भारत गैस कस्टमर केयर नंबर क्या है ?

Bharat Gas कस्टमर केयर नंबर 1800-22-4344 है।

bharatgas की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

भारत गैस की आधिकारिक वेबसाइट my.ebharatgas.com है।

*अस्वीकरण: उपरोक्त प्रकाशित जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है, सामग्री में किसी भी बदलाव के लिए हम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, और हम किसी भी चीज़ के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top